चतरा| सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई पंचायत के बसरिया गांव निवासी परमेश्वर साहू का बोलेरो वाहन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। बोलेरो वाहन परमेश्वर साहू के घर के बाहर खड़ी थी। इस मामले में भुक्त भोगी ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना को दिया आवेदन में बताया गया है कि बुधवार की देर रात 10:00 बजे तक वाहन उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसके बाद वे लोग सोने चले गए। सुबह जब उठकर देखा तो वाहन गायब था। उन्होंने सदर थाना पुलिस से वाहन का पता लगाने की अपील किया है। भास्कर न्यूज| झुमरी तिलैया बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न सब डिवीजनों में 142 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान में विभाग ने 36 मामलों में एफआईआर दर्ज की और लाखों रुपये जुर्माना लगाया ।झुमरी तिलैया सब डिवीज़न में 52 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 14 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। कोडरमा सब डिवीज़न में 42 स्थानों पर छापेमारी हुई, जिसमें 9 एफआईआर दर्ज की गईं। डोमचांच सब डिवीज़न में 48 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 13 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई इस छापेमारी अभियान में कुल 142 स्थानों पर छापेमारी की गई, विभाग ने कुल 7,14,792 रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा है।बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सुब्रतो बनर्जी ने कहा कि यह अभियान बिजली चोरी रोकने और बकाया राशि वसूलने के लिए चलाया गया है। चतरा | सदर थाना क्षेत्र के अहुरी गांव निवासी जानकी यादव के पुत्र संटू यादव को गुरुवार को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल 10 दिन पूर्व पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के तपेज गांव के पास से एक अज्ञात शव बरामद किया था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपी संटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक अज्ञात क्षेत्र में घुम घुम कर मांग कर खाता था और जहां शाम हो जाता था वहीं रुक जाता था। घटना के दिन अज्ञात मृतक अहुरी गांव में पहुंचा और संटू यादव के घर में घूस कर खाना पानी मांग रहा था। इसी बात को लेकर अज्ञात व संटू यादव के बीच नोक झोंक हुई।


