भास्कर न्यूज | पटना डेढ़ साल में चौथी बार बिजली दरें बढ़ने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला ने किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिसार पांडे को दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। पहले से ही खाद, बीज की कमी और बिजली कटौती से परेशान किसानों पर अब दरों में बढ़ोतरी का बोझ डाला गया है। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह फैसला किसानों की कमर तोड़ने वाला है। इससे सरकार की किसान विरोधी नीति उजागर होती है। इस दौरान वेदांती तिवारी, नजीर अजहर, प्रदीप गुप्ता, अजय सिंह, उदय सिंह, भूपेंद्र यादव, अनिल जायसवाल, ईश्वर दयाल सिंह, राकेश प्रताप सिंह, प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, ब्रजवासी तिवारी, आशीष यादव, गणेश राजवाड़े, राजू साहू, दीपक, सुजीत सोनी, सौरभ सिंह, फ़रोग सिद्दकी, चांदनी सोनी आदि मौजूद रहे।


