बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का आंदोलन:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल जलाकर जताया विरोध

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” किया। यह प्रदर्शन कोटमी कला स्थित CSPDCL बिजली कार्यालय के सामने हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने बिजली बिल जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। आंदोलन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के महंगे बिलों ने मध्यम वर्गीय परिवारों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के आकाश शर्मा, अमित सिंह पठानिया और डॉ. मोनिका मांडरे के निर्देश पर यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिजली दरों में चार बार वृद्धि की है, जिससे जनता अत्यधिक प्रभावित हो रही है। युवा कांग्रेस ने सरकार से तत्काल राहत की मांग की आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जो विधानसभा तक पहुंचेगा। सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती बिजली दरों का सबसे अधिक असर किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, जो पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस जनता के आक्रोश को सरकार तक पहुंचा रही है और समाधान की मांग कर रही है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के झंडे और बैनर लगे रहे, और सरकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्थानीय जनता में भी इस मुद्दे को लेकर आक्रोश देखा गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो जिले और राजधानी में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *