जैसलमेर में बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को भणियाणा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए रफीक खान (22) फजलदीन (19) को पुलिस ने राजकार्य में बाधा के मुकदमे में गिरफ्तार किया। भणियाणा थाना प्रभारी देवाराम ने बताया- दोनों आरोपियों ने बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ 27 मार्च को मारपीट की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। SHO देवाराम ने बताया- 27 मार्च को एईएन बीएफएल धनाना, रिकवरी सब डिवीजन भणियाणा ने पुलिस थाना भणियाणा में शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि निगम के राजस्व वसूली कार्य के दौरान रफीक और फजलदीन ने उनके व उनकी टीम के टीम के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुचाई। भणियाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के आदेशानुसार भणियाणा थाना प्रभारी देवाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर तकनीकी मदद से बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले रफीक व फजलदीन को पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवाराम, हेड कॉन्स्टेबल कैलाश, कॉन्स्टेबल बनवारी लाल, जयराम, किरताराम, आईदान राम व बाबूसिंह शामिल रहे।


