बिजली पोल से टकराने से जायरीन की मौत:चलती ट्रेन में गेट से लटककर रील बनाते समय हुआ हादसा, शव मॉर्च्यूरी में रखवाया

अजमेर के दौराई रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार शाम को चलती ट्रेन में गेट पर लटककर रील बनाते समय बिजली के पोल से टकराकर गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। युक्क मुंबई से अपने दोस्तों के साथ दरगाह जियारत करने के लिए अजमेर आ रहा था। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजन को सूचना दे दी है। परिजन के अने पर पोस्टमार्टम होगा। जीआरपी थाना अधिकारी अनिल देव ने बताया कि मुंबई जोगेश्वरी वेस्ट गुलशन स्टेशन निवासी फरमान (22) पुत्र सुल्तान अहमद अरावली एक्सप्रेस में अपने दोस्तों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत के लिए अजमेर आ रहा था। दौराई स्टेशन के नजदीक फरमान चलती ट्रेन में गेट से बाहर लटककर रील बनाने लगा। दोस्तों ने फरमान को ट्रेन से बाहर सिर नहीं निकालने के लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान वह एक बिजली के पोल से टकरा कर नीचे गिर गया। पोल से टकराने पर उसका सिर फट गया। हादसा होते ही दोस्तों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और उसे संभाला, तब तक फरमान की सांसें चल रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने घायल फरमान को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *