बिजली बकाया वसूलने घर-घर पहुंच रहे कर्मचारी

झुंडपुरा| बिजली कंपनी के उपकेंद्र झुंडपुरा द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से राशि वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बर्रेँड़, सिंगरोली, चिन्नोनी, तिंदोखर, कडावना, सिंगपुरा, धोबीपुरा, गुलाबपुरा, पहारपुरा, करजोनी, भर्रा, लाडपुरा, रामचंद्र का पुरा सहित अन्य गांव व मजरों में बिजली कर्मचारी घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं और उन्हें समाधान योजना की जानकारी देकर बिजली बिल चुकता करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जेई सुमित वर्मा ने बताया कि समाधान योजना की तिथि बढ़ा दी गई है। जिसमें अधिभार पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *