बिजली मेंटेनेंस में लापरवाही पर AE और JE निलंबित:CSPDCL MD ने किया दफ्तरों का निरीक्षण, पुरानी लाइनों के रखरखाव पर जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बलौदाबाजार जिले के बिजली दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली तार और खंभों में मेन्टेनेंस में लापरवाही देखी। मौके पर ही संबंधित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिए। कंवर ने बलौदाबाजार वृत में एई-जेई की मीटिंग ली। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता कार्यालय (प्रोजेक्ट) और संचारण संधारण संभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। पुरानी बिजली लाइनों के रखरखाव पर नाराजगी उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्टोर से संपर्क बनाए रखने को कहा। खराब ट्रांसफॉर्मर तत्काल सुधारने भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद वे बलौदाबाजार और कसडोल क्षेत्र के मैदानी इलाकों में भी विद्युत व्यवस्था देखने पहुंचे। लवन उप संभाग के कोल्हिया गांव में पुरानी बिजली लाइनों के रखरखाव पर नाराजगी जताई। निलंबित अधिकारियों को यहां अटैच किया गया वहां सहायक अभियंता उमाशंकर साहू को निलंबित करने के निर्देश कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण) को दिए।कसडोल के मड़वा गांव में बिजली खंभों में केबल की ऊंचाई को लेकर लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ अभियंता सूरज खटकर को निलंबित करने के निर्देश एसई बलौदाबाजार को दिए। इस पर तत्काल निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। निलंबित अधिकारियों को महासमुंद और कसडोल में अटैच किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *