बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से मिला प्रतिनिधिमंडल

अमृतसर| किरती किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह छीना व प्रदेश कमेटी सदस्य सुखदेव सिंह सहंसरा के नेतृत्व में बिजली विभाग बॉर्डर रेंज के चीफ इंजीनियर से मिला और मांग की कि नजदीकी सब-डिवीजन से जले व तेल चोरी हो चुके ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जाएं। किसान नेताओं ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की भारी कमी है और ट्रांसफार्मर बदलने में एक सप्ताह का समय लग रहा है और साथ ही किसानों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अपने खर्चे पर पट्टी जाना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *