बिजली विभाग के शिविर में आए 377 उपभोक्ता, 310 की समस्या का हुआ हल

रांची| बिजली उपभोक्ताओं के परेशानियों को दूर करने के लिए गुरुवार को विभाग की आेर से 14 जगहों पर शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 377 उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। सबसे ज्यादा 254 आवेदन मोबाइल नंबर पंजीकरण के लिए आए। इनमें 245 मोबाइल नंबर को पंजीकृत कर लिया गया। कुल मिले 377 आवेदन में 310 लोगों के समस्या का समाधान कर लिया गया। 67 उपभोक्ताओं के मामले लंबित रह गए, जिसे एक-एक सप्ताह में निष्पादित करने की बात कही गई है। यह शिविर 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बिजली विभाग से संबंधित परेशानियों को बताया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *