बिजली विभाग ने चित्रकला और निबंध स्पर्धा कराई

बैकुंठपुर | गर्ल्स स्कूल में रजत जयंती महोत्सव पर 4 फरवरी को बिजली विभाग ने विद्युत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विद्युत ऊर्जा के महत्व, अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विद्युत ऊर्जा की उपयोगिता, सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन, अक्षय ऊर्जा के विभिन्न स्रोत और अक्षय ऊर्जा भारत का भविष्य हैख् जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही बिजली बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान अंतर्गत भाषण, निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा खलखो ने प्रथम, श्वेता सिंह ने द्वितीय और गौरी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी स्तर की भाषण प्रतियोगिता में रथम वाची लंगोटे प्रथम, रेखा यादव द्वितीय व प्रति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष्ता प्रथम, मनीषा खलखो द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय व जिला खेल अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता राजेश लकड़ा आदि भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *