बिजली समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले विधायक प्रतिनिधि

सिमडेगा | विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा के निर्देशानुसार जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति से मुलाकात की। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को मरम्मत कर अधिष्ठापन करते हुए ग्रामीणों को निर्बाध बिजली बहाल की दिशा में कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया गया। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि पुरनापानी में 63 केवीए, कोबांग बिल्होरटोली में 25 केवी, कुरडेग खिंडा में 25 केवी, पाकरटांड़ भण्डारटोली में 63 केभी, सोगड़ा पेठियारटोली में 100 केभी, बासेन चेंगझरिया में 25 केवी तथा सिकरियाटांड़ तुमगा में 63 केभी ट्रांसफार्मर खराब है। इसे शीघ्र ही बदलने हेतु कार्यपालक अभियंता से वार्ता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *