बिजुरी बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, यात्री हो रहे परेषान

बिजुरी बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, यात्री हो रहे परेषान
बिजुरी।
बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है बस स्टैंड को निर्मित 10 वर्ष से अधिक समय बीत रहा है लेकिन अभी तक यहां यात्रियों के लिए मूल भूत सुविधा का अभाव बना हुआ है। जिसके कारण यहां से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाले  यात्रियों को परेशानियों के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। बस स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था के लिए 1000 लीटर की पानी टंकी लगाई गई है जिसमें भी कभी-कभी पानी नहीं रहता है इसके साथ ही, गर्मी के इस मौसम में यहां यात्रियों को ठंडा पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पता है जिसके कारण यात्रियों को समीप स्थित हैंड पंप से ठंडा पानी भरकर पीना पड़ता है। आगामी महीने में गर्मी और बढ़ने के साथ यहां ठंडे पानी को लेकर के और भी ज्यादा परेशानी का सामना यात्रियों को करना पड़ेगा। बिजुरी बस स्टैंड में आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है जिसके कारण यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर के सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ती है जिन्हें बस स्टैंड पर यह व्यवस्था न मिलने के कारण शर्मसार होना पड़ता है। इसके साथ ही शाम होते ही बस स्टैंड में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने से  आवारा तत्व तथा अपराधियों से यात्रियों को डर बना रहता है। यह बस स्टैंड सुनसान स्थान पर होने के कारण यात्री शाम होने के बाद यहां आना नहीं चाहते हैं।  

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *