बिजुरी में हनुमान मंदिर से चोरी:दान पेटी तोड़ी, चांदी का मुकुट भी ले गए चोर

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह मंदिर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित है। चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें से नगदी चुरा ली। इसके अतिरिक्त, हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट भी गायब है। मंदिर समिति और पुजारी ने बताया कि दान पेटी में नकदी मौजूद थी। चोरों ने पास के शिव मंदिर में भी तोड़फोड़ की है। मंदिर के पुजारी जीवन लाल द्विवेदी ने जानकारी दी कि जब वे सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। दान पेटी का ताला भी टूटा था और हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब था। दान पेटी में रखे रुपये भी नहीं थे। बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मंदिर से लगभग 16 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *