बिजुलिया के पंडाल में दिखेगा कोलकाता का महल

भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ शहर में 11 दुर्गा पूजा स्थलों पर दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर है। भव्य व आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहे है। इस वर्ष दुर्गा पूजा में आकर्षक पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा देखने को मिलेगी। ऐसा ही रामगढ़ शहर के श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया का पूजा पंडाल है। यहां, बंगाल के कारीगरों द्वारा 50 फीट की उंचाई की कोलकाता के एक प्राचीन महल के प्रारुप का पंडाल बनाया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से कारीगर दिन रात काम कर पंडाल को अंतिम रुप देने में जुटे हुए है। इस महल स्वरुप पंडाल के अंदर मंडप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी, और विधिवत पूजा की जाएगी। यहां दुर्गा पूजा 1974 से होती चली आ रही है। करीब 10 लाख से अधिक का खर्च होने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *