बिजौलिया किसान आंदोलन, हमीरगढ़ संरक्षित क्षेत्र से जुड़े सवाल भी पूछे गए

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 रविवार को जिले के 6 उपखंड मुख्यालयों के 55 केंद्रों पर हुई। जिसमें 32 सरकारी व 23 निजी परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोपहर 12 से 3 बजे तक हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 16,527 में से 10,138 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित परीक्षार्थियों का आंकड़ा 61.34 फीसदी रहा। भीलवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर सबसे ज्यादा 38 परीक्षा केंद्रों पर 11,718, शाहपुरा उपखंड मुख्यालय के 6 केंद्रों पर 1,771, जहाजपुर उपखंड के तीन केंद्रों पर 768, कोटड़ी व बनेड़ा उपखंड मुख्यालयों के 3-3 केंद्रों पर 600-600 व मांडल उपखंड मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर 1,008 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की 40 पेज की प्रश्न पुस्तिका 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए। जिसमें भीलवाड़ा जिले से जुड़े दो प्रश्न पूछे गए। एक प्रश्न संरक्षित क्षेत्र का था। जिसमें हमीरगढ़-भीलवाड़ा एक विकल्प के रूप में था। इसी प्रकार, एक प्रश्न बिजौलिया किसान आंदोलन के संबंध में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *