जयपुर | भगवान देवनारायण जयन्ती समारोह समिति की ओर से श्री देवनारायण जयंती समारोह का आयोजन 3 फरवरी को बिड़ला सभागार में किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए एक माह से जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इसके लिए प्रदेशभर के गुर्जर समाज के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान देवनारायण के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता विचारक हनुमान सिंह राठौड़ होंगे।


