बिना आईडी के कमरा देने वाले होटल मैनेजर पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना बी-डिवीजन पुलिस ने बिना आईडी कार्ड के होटल में कमरा देने के मामले में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सुल्तानविंड चौक के पास मौजूद थे तो सूचना मिली कि गुरु नानक पुरा, सुल्तानविंड रोड स्थित होटल शान-ए-पंजाब में ठहरे लोगों की न तो आईडी प्रूफ ली जा रही है और न ही होटल रजिस्टर में उनकी एंट्री की जा रही है। पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच की तो सूचना सही पाई गई। होटल मैनेजर नरिंदरपाल सिंह निवासी गुरु नानक पुरा सुल्तानविंड रोड के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *