बिना ग्राम सभा की इजाजत के कोयला खनन का विरोध:शहडोल में लोगों ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

शहडोल से लगे रौघढ़ गांव के ग्रामीण मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अवैध कोयला खनन के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सीमेंट कंपनी बिना ग्राम सभा की इजाजत और पेसा एक्ट के नियमों की अनदेखी करते हुए क्षेत्र में कोयला खनन शुरू करने की तैयारी कर रही है। मरवाटोला में आवंटित 6 कोयला ब्लॉक में रौघढ़ के ग्रामीणों की भूमि भी शामिल है। कंपनी ओपन कास्ट पद्धति से खनन करने की योजना बना रही है। ग्रामीण बोले- हमारी आजीविका होगी प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र के जल स्रोत नष्ट हो जाएंगे, कृषि योग्य भूमि बंजर हो जाएगी और उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। भूमिगत खनन से जमीन धंसने का भी खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले वे उमरिया कलेक्टर से भी मिले थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *