बिना टिकट मिले तो 10 गुना पेनल्टी:परिचालकों पर भी कार्रवाई, पहले केवल स्टाफ पर ही होती थी कार्रवाई, अब सवारी से भी पेनल्टी

रोडवेज बसों में बिना टिकट मिलने पर 10 गुणा पेनल्टी वसूल की जा रही है। साथ ही परिचलकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। केवल परिचालक के खिलाफ ही गाज नहीं गिर रही है, बल्कि जो यात्री बिना टिकट मिल रहे हैं, उनसे भी वसूली की जा रही है। इस की शुरुआत की जा चुकी है और झुंझुनूं रोडवेज प्रबंधन की ओर से पिछले दो माह में 50 से अधिक सवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। झुंझुनूं रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिसंबर 2024 में 1 हजार 650 रुपए की पेनल्टी बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूली गई थी। जनवरी माह में अभियान में तेजी लाई गई है। जनवरी माह में 33 हजार 810 रुपए की पेनल्टी वसूली जा चुकी है। अब तक 33 हजार 330 रुपए की वसूली की जा चुकी है। रोडवेज प्रबंधक गणेश कुमार शर्मा का कहना है कि अक्सर यह देखा गया है कि बसों में कई बस परिचालक यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करवाते थे। इस स्थिति में परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होती थी, लेकिन इस तरह के हालातों में हिस्सेदारी निभाने वाले यात्री पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती थी, अब कार्रवाई के तरीके में बदलाव के साथ बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से भी पेनल्टी वसूली जा रही है। टिकट राशि का 10 गुना वसूली रोडवेज बस में दो या इससे अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए जाने पर परिचालक को निलंबित करने के साथ यात्री से टिकट की 10 गुना राशि वसूली का प्रावधान किया गया है। बस में अधिकतम दो यात्री बिना टिकट है तो संबंधित यात्री से 10 गुना राशि वसूलने का प्रावधान है। अलर्ट हुआ निगम निर्देशों की पालना में अब निगम की फ्लाइंग टीम अलर्ट मोड पर है। टीम की ओर से बसों के रूट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को टिकट लेने के प्रति सजग भी किया जा रहा है। राजस्व में होगा इजाफा मुख्य प्रबंधक रोडवेज ओम गणेश कुमार शर्मा का कहना है कि प्रबंध निदेशक जयपुर की ओर से बिना टिकट यात्रा करने पर दोहरी कार्रवाई के लिए मुख्यालय स्तर से पहली बार विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। निश्चित तौर पर इससे यात्री टिकट राशि देने के साथ टिकट पर यात्रा करने के प्रति सजग होंगे। इससे राजस्व में भी इजाफा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *