बिना ट्रेड लाइसेंस चलाने वाले छह दुकान किए गए सील

लातेहार | नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र अंतर्गत ट्रेड लाइसेंस की गहन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया। जांच के दौरान जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया। सील की गई दुकानों में मां को चौक के पास स्थित 3 दुकानें तथा डूरुआ स्टेशन के समीप स्थित 3 दुकानें शामिल हैं। यह कार्रवाई दंडाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न की गई। नगर प्रशासन राजीव रंजन ने स्पष्ट कहा कि जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, उन्हें अविलंब ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान का खाता (अकाउंट) फ्रिज किया जाएगा। मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद थे। 26 िदसंबर को भी छह दुकानें सील की गई थीं 26 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत विभाग द्वारा 6 दुकानों को सील किया गया था। इसमें धर्मपुर मार्केट के पास चार, मेन रोड की दो दुकानें शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *