बिना नंबरी कार में मिला 114 किलो डोडा चूरा:पुलिस की नाकाबंदी देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हुआ, जांच शुरू

भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सदर थाना पुलिस ने एक बिना नंबरी कर से 114 किलो 57 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। ड्राइवर पुलिस की नाकाबंदी देख कार छोड़कर फरार हो गया। सदर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरजीत ने बताया- एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और अवैध हथियारों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने नेशनल हाईवे 758 पर कोठारी नदी पुलिया के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बिना नंबरी सफेद कलर की हुंडई वरना कार आती हुई दिखी। कार के ड्राइवर ने पुलिस टीम की नाकाबंदी को देखकर गाड़ी को पहले ही रोका और हाईवे के रास्ते से जंगलों की ओर से भाग निकला। पुलिस टीम ने ड्राइवर का पीछा किया, लेकिन वो घने जंगलों में कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 6 प्लास्टिक के कट्टे मिलें, जिनमें अफीम डोडा चूरा भरा था। थाने लाकर उनका वजन करवाने पर 114 किलो 57 ग्राम पाया गया। इस कार में एक खुली हुई नंबर प्लेट, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 37 का 5090 मिली। पुलिस ने कार और अफीम जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। यह थे टीम में शामिल
सदर थाना प्रभारी सुरजीत, हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल कमल किशोर, सत्यनारायण, अनिल सचदेवा और पर्वत सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *