इलॉन मस्क कंपनी स्पेसएक्स और स्टारलिंक मिलकर एक ऐसा चिपसेट बना रहे हैं, जिससे मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकेगा। इससे बिना किसी लोकल नेटवर्क (जैसे- जियो, एयरटेल) के आप दुनिया में कहीं भी हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने हाल ही में कैलिफोर्निया में हुई ऑल-इन समिट में इसकी घोषणा की और बताया कि ये चिपसेट 2 साल में आ जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आप अपने फोन पर कहीं भी वीडियो देख सकेंगे। साथ ही इस नई तकनीक से टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आएगा।’ सैटेलाइट्स से आप तक कैसे पहुंचेगा इंटरनेट स्टारलिंक स्पेसएक्स का खास प्रोजेक्ट स्टारलिंक, स्पेसएक्स का प्रोजेक्ट है, जो सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। इसके सैटेलाइट्स पृथ्वी के करीब घूमते हैं, जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है। ये खासकर उन इलाकों के लिए फायदेमंद है, जहां आम इंटरनेट नहीं पहुंचता- जैसे गांव या पहाड़।


