बिना सुरक्षा स्टेशन में काम कर रहे मजदूर

भास्कर न्यूज | राउरकेला रेलवे स्टेशन राउरकेला में नियमों को ताक में रखकर स्टेशन बिल्डिंग में रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। इस पेंटिंग कार्य में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा किट हेलमेट, रेडियम ड्रेस, दस्ताने व अन्य सामान पहनकर काम करना है, लेकिन राउरकेला रेलवे में बिना सुरक्षा किट चल रहे कार्य पर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। राउरकेला रेलवे स्टेशन में रेलमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए स्टेशन बिल्डिंग की रंगाई-पुताई की जा रही है। कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए स्टेशन में तेज गति से काम किया जा रहा है। काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए रेलवे व उसके ठेकेदार नियमों को ताक में रखकर कर्मचारी की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। आलम यह है कि रेलवे की महत्वपूर्ण गाइडलाइन सुरक्षा व संरक्षा का भी पालन नहीं हो रहा है। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे ही नियमों की अनदेखी हो रही है। पेंटिंग में नियोजित ठेका कर्मचारी स्टेशन की करीब 50 फीट ऊंची बिल्डिंग की पेंटिंग कर रहे हैं। इस दौरान किसी भी कर्मचारी सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *