भास्कर न्यूज | महासमुंद नगर पालिका महासमुंद में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में बिना स्वीकृति के 50 लाख रुपए की दवा खरीदी में अनियमितता किए जाने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर सचिव अजय तिर्की ने तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे को निलंबित कर दिया है। टामसन रात्रे महासमुंद नगर पालिका में साल 2023 में सीएमओ के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व भी वे यहां सीएमओ रच चुके थे। उस दौरान भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। टामसन रात्रे ने महासमुंद में सीएमओ रहते हुए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में बिना स्वीकृति के 50 लाख रुपए की दवा खरीदी की थी। मामले मंे शिकायत के बाद जांच की गई। जांच सही पाई गई। इसी दौरान लोकसभा चुनाव के बाद उनका दूसरे जगह ट्रांसफर कर दिया। वर्तमान में वे राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम रायपुर में पदस्थ है। सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्तें नियम 2017 के नियम 33 के तहत निलंबित किया गया। 1 नवंबर 2020 से शुरू हुई थी योजना, 60 यूनिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का पहले चरण 1 नवंबर 2020 से शुरू हुई थी। इसके तहत पहले चरण में 14 नगर पालिका क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी गई। लोगों के इलाज के लिए शुरू किया गया था। 31 मार्च 2022 को इन मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का पूरे राज्य में विस्तार किया गया। इसके साथ ही 60 नई मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का शुभारंभ किया गया।


