बिरयानी खाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO:सरगुजा में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने की बेदम पिटाई, चाकुओं से किया सिर पर हमला

अंबिकापुर के खरसिया नाका में बीती रात बिरयानी खाने पहुंचे युवक पर 12 से 15 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। युवक के सिर पर हमलावरों ने चाकुओं से 6 से 7 वार किया। युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के दर्रीपारा का निवासी युवक आदर्श साहू बीती रात खरसिया नाका स्थित जमजम होटल में बिरयानी खाने पहुंचा था। वहां 12 से 15 युवक पहुंचे, जिनमें से कुछ का आदर्श साहू (27 वर्ष ) से पुराना विवाद था। विवाद को लेकर युवकों ने आदर्श साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने होटल के बाहर निकालकर आदर्श साहू को बेदम पीटा। सिर में चाकुओं से हमला, हालत गंभीर
हमलावरों ने सड़क पर गिराकर आदर्श साहू को बेदम पीटा और उसके सिर पर चाकुओं से 6 से 7 बार वार किया। हमलावरों को भाग जाने के बाद घायल को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे। फिलहाल हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर बताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *