बिरहोर टोला में शिविर लगाकर बैंक अकाउंट और आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया

भास्कर न्यूज । इटखोरी इटखोरी बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा के निर्देशन में बुधवार को कटुआ आदिम जनजाति मोहल्ला में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में इस मोहल्ले के तकरीबन 15 से 16 लोगों ने अपनी अपनी बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदन दिए। वहीं इस मोहल्ले के लगभग तीन लोगों का आधार कार्ड अप टू डेट किया गया। साथ हीं दो नया आधार कार्ड निर्माण के लिए आवेदन आए। यहां मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आदिम जनजातियों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कटुआ में आयोजित शिविर को लेकर दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा। सरकारी विकास योजनाओं से वंचित रहे बिरहोर समुदाय के लोगों ने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर अपने-अपने आवश्यकता अनुसार विकास योजनाओं को लेकर आवेदन दिए। मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजीव प्रभाकर, पंचायत सचिव नवल किशोर, बैंक आफ इंडिया से संजय कुमार और आधार कार्ड के ऑपरेटर सचित कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *