बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का किया वितरण

भास्कर न्यूज |चतरा जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत गोढाई पंचायत के अरूदाना स्थित बिरहोर टोला में आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया । कंबल पाकर बिरहोर परिवारों ने राहत की सांस ली।कंबल वितरण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में कमजोर, वंचित और आदिम जनजाति परिवारों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन का दायित्व है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें और जहां भी आवश्यकता हो, वहां तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने राहत कार्यों की समीक्षा की और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।प्रशासन की ओर से बताया गया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल एवं अन्य राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *