बिरेतरा को नशा-जुआ मुक्त बनाने का संकल्प, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी ब्लॉक के बिरेतरा में 29 जनवरी को बैठक हुई, जिसमें प्रत्येक घर से एक महिला व एक पुरुष की सहभागिता रही। बैठक में सर्वसम्मति से गांव को नशा एवं जुआ मुक्त बनाने का निर्णय लिया। निर्णय अनुसार बिरेतरा में गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गांजा व अन्य सभी नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री, रखना एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि गांव में शराब की बिक्री एवं किसी भी स्थान पर शराब पीना सख्त मना किया है। गांव की सीमा में किसी भी प्रकार का जुआ खेलना भी प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी एवं सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में यदि शराब बिक्री करते पाए गए, तो 10 से 50 हजार तक का जुर्माना का प्रावधान रखा है। शराब पीते पाए जाने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। बीड़ी, सिगरेट बिक्री संबंध में जिनके पास स्टॉक है, उन्होंने अभी खत्म होने तक की मोहलत मांगी है। दोबारा वह खरीद कर नहीं लाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *