गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में अमृत भोग मिष्ठान भंडार के संचालक पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अमृत भोग के संचालक आकाश गुप्ता ने बताया कि मैं अपनी दुकान में बैठा था। इतने में पास में ही नर्मदा मिष्ठान भंडार चलाने वाले विशाल गुप्ता का साला अमोल दुकान में आया और पानी की बोतल खरीदी और मिठाई खाई और बिना रुपए दिए जाने लगा। इस पर जब उसने रुपयों की मांग की तो वह गाली-गलौच करने लगा और अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। आवाज सुनकर जब आकाश के पिता बीच बचाव करने आये तो अमोल और उसके साथियों ने पिता के ऊपर लोहे कड़े से हमला कर उनके सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


