बिलाईगढ़ में दामाद ने ससुर को आरी से काट डाला:बेटी को पीटा तो अपने साथ ले गया था बुजुर्ग, 2 बिल्लियों को भी मारा

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दामाद ने ससुर पर आरी से हमला कर हत्या कर दी। साथ ही उसने वहां मौजूद 2 बिल्लियों को भी काट डाला। वारदात बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी दामाद ओम प्रकाश जांगड़े (34) को गिरफ्तार कर लिया है। बिलाईगढ़ SDOP विजय ठाकुर ने बताया की लुकापारा निवासी आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े की शादी 17 साल पहले उनके ही गांव की रेखा बाई से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे है और वह खेती किसानी का काम करता था। रविवार रात 8.30 बजे में आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े और पत्नी रेखा बाई जांगड़े के बीच पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान आरोपी ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी के बच्चों ने नाना राम गिलास खुंटे (61) के घर जाकर पूरी कहानी बताई। इसके बाद राम गिलास बेटी के घर पहुंचे और दामाद को अपनी बेटी के साथ मारपीट करने से रोका। दामाद को समझाइश देकर बुजुर्ग अपनी बेटी को अपने साथ घर लेकर चला गया। इतने में आरोपी दामाद ओम प्रकाश आग बबूला हो गया और शराब के नशे में आरी नुमा धारदार हथियार लेकर ससुर के घर चला गया। घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा, लेकिन घर के बाहर कोई नहीं निकला। थोड़ी देर बाद माहौल शांत हो गया, जिसके बाद राम गिलास दामाद अपने घर चला गया सोचकर बाहर निकला। इतने में आरोपी दामाद में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। बुजुर्ग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने पास में बैठी 2 मासूम बिल्लियों को भी काट डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े गांव में छिपा हुआ था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म शिकार किया और उसकी निशानदेही पर धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *