बिलाईगढ़ में बस ने बाइक को मारी टक्कर:दो लोगों की इलाज के लिए ले जाते हुई मौत, बस ड्राइवर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सलिहा थाना क्षेत्र के गारडीह मोड परसापाली के पास एक अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की इलाज के लिए ले जाते मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय चौधरी (50) और अजय चौधरी (30) के रूप में हुई है। दोनों केशपुर पचपेड़ी, थाना बसना के निवासी थे। मोटरसाइकिल की संख्या CG 06 K7042 थी। यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर सलिहा थाना प्रभारी अमृत भार्गव के अनुसार, दोनों व्यक्ति केशपुर पचपेड़ी बसना से सलिहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही आदर्श बस (CG 10 BV 0533) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बाद में बसना थाना में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *