धमतरी | आराध्य देवी विंध्यवासिनी मंदिर में बिलाई माता सेवादार समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया। 1 अक्टूबर को भंडारे से पहले सेवादार समिति द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना किया। पं. लक्ष्य उपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चारण कर माता को प्रसादी भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों को प्रसादी भोज करवाकर भंडारा शुरू किया गया। सेवादार समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 सालों से बिलाई माता सेवादार समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर ऋतुराज पवार, गौरव सोलंके, दिनेश भोजवानी, गिरीराज साहू, आदर्श ठाकुर, चित्रांश श्रीवास्तव, रूद्र निकेतन यादव, श्रेयांश साहू, नीलू साहू, आशीष बंगानी, राघवेंद्र साहू, सुभाष चंद्राकर, दुर्गेश सोनकर, हेमंत चंद्राकर, लोकेश साहू, रुपेश सोनकर, संजू तिवारी मौजूद रहे।


