बिलासपुर-कटनी और चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेनें रद्द:न्यू कटनी जंक्शन पर 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

बिलासपुर-कटनी और चिरमिरी-कटनी मेमू सहित तीन यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में न्यू कटनी जंक्शन (सी) पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य 26 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच चलेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस कार्य के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। रद्द की गई ट्रेनों में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू पैसेंजर शामिल है। इसी तरह 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू पैसेंजर उमरिया स्टेशन पर समाप्त होगी। यह ट्रेन उमरिया और कटनी के बीच रद्द रहेगी। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक कटनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू लोकल उमरिया स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह कटनी और उमरिया के बीच रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *