बिलासपुर के कालिंदी इस्पात में मजदूर की मौत:दूसरे माले से गिरा; परिजन बोले- सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

बिलासपुर के कालिंदी इस्पात में मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा मजदूर दूसरी माले से गिर गया। गीदपुरी निवासी झगरु धृतलहरे ने मौके पर दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिजनों और मजदूरों ने प्लांट के गेट के सामने धरना दिया है। परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की है। साथ ही पत्नी को पेंशन और बेटे को नौकरी की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि प्लांट में सेफ्टी इंतजाम शून्य हैं, पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रहे। बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे मजदूर जानकारी के मुताबिक कालिंदी इस्पात में सोमवार को दोपहर 3 बजे हादसा हुआ। मजदूरों ने बताया कि वे बगैर सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे। प्लांट में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट सहित सुरक्षा को लेकर किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं है। इससे पहले भी 2 हादसे हो चुके हैं। प्रबंधन ने नहीं लिया अब तक संज्ञान एक मजदूर का अंगूठा कट गया। पहले भी 19 बिंदुओं को लेकर धरना किया गया था, लेकिन प्रबंधन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया। मृतक के 2 लड़का और एक लड़की है। परिजनों ने मुआवजे, पेंशन और नौकरी की मांग की है। राजस्व विभाग के तहसीलदार प्रकाश साहू, नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडे और पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *