बिलासपुर के कोटा में स्कूटी-बाइक की टक्कर:एक युवक की मौत, दो घायल; स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोनचरा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान ग्राम पहंदा निवासी विकास टंडन के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात 7:15 बजे की है। विकास टंडन अपने साथी कुणाल रात्रे के साथ पल्सर बाइक से बेलगहना पेट्रोल लेने गए थे। बाइक विकास चला रहा था। वापसी में कोनचरा हाई स्कूल के पास पुलिया के नजदीक सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। विकास के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। कुणाल को आंख के पास चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कोटा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक भी घायल हुआ। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *