बिलासपुर के थाने में चली गोली…लापरवाही पर कॉन्स्टेबल सस्पेंड:ड्यूटी बदलते समय मैग्जीन निकाले बिना दबाया ट्रिगर, पंखे को चीरते हुए छत में घुसी गोली

बिलासपुर के शहरी थाने में एक आरक्षक के रायफल से अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रायफल को जमा करते समय मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया, जिससे बंदुक से निकली गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा घुसी। राहत की बात है कि गोली चलने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। मामला सरकंडा थाने का है। दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ने रात्रि गश्त पर निकलने वाले जवानों को सशस्त्र ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। इस पर रात में चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवान रायफल के साथ तैनात रहते हैं। सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी रविवार की रात गश्त पर था। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वो रायफल जमा करने थाने पहुंचा था। रायफल जमा करते समय उसमें से मैग्जीन निकाल कर थाने के मालखाने में रखा जाता है। नवल तिवारी ने रायफल से मैग्जीन खाली करने से पहले ही ट्रिगर दबा दिया, जिससे अचानक फायरिंग हो गई। थाने में गोली चलते ही मचा हड़कंप
अचानक बंदुक से निकली गोली छत पर लगे पंखे के ब्लेड को चीरते हुए ऊपर छत में धंस गई। इधर, थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों को समझ नहीं आया कि गोली कहां से चली है। हालांकि, राइफल की नोंक ऊपर की तरफ थी। लिहाजा, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लापरवाही बरतने पर आरक्षक सस्पेंड
इस घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने टीआई प्रदीप आर्या को दी, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को गोली चलने की बात बताई। एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए सीएसपी निमितेश सिंह को भेजा, तब पता चला कि आरक्षक से गलती से गोली चली थी। इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक नवल तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *