बिलासपुर के स्पा-सेंटर्स में सेक्स रैकेट चलाने की आशंका:4 सेंटर में छापा, नियमों की अनदेखी पर संचालकों को कान पकड़कर कराई उठक-बैठक

रायपुर, दुर्ग के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर ने भी सक्रियता दिखाते हुए स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर चार स्पा सेंटर के संचालकों को थाने लाकर उठक-बैठक कराई गई। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। CSP निमितेष ने सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा अनियमित गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इन सेंटरों में युवतियों के संदिग्ध गतिविधियों के चलते बाहरी युवकों के लगातार आने की शिकायतें भी मिल रही थी। लिहाजा, मंगलवार की शाम पुलिस की टीम ने 36 मॉल के एक्वा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर स्थित दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और एक्वा-2 स्पा महाराणा प्रताप चौक में छापेमारी की। स्पा सेंटर में नियमों का पालन नहीं, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक जांच के दौरान स्पा सेंटरों में कार्यरत स्टाफ, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर, पहचान पत्र, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस को अनियमित गतिविधियों के संकेत मिलने पर संबंधित स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान संचालकों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। चार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जांच के बाद पुलिस ने उसलापुर निवासी स्पा सेंटर के संचालक अविनाश लहरे (33), उसलापुर के ही ऋषभ सारथी (20), पश्चिम बंगाल के परगना कराया थाना के टाप्सिया निवासी मोहम्मद मोइन खान (33), विद्यानगर कके मनीष जोशी (28), और महाराणा प्रताप चौक निवासी अमन सेन (23) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों के रजिस्टर और दस्तावेज चेक किए। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वहां आने वाले ग्राहकों-स्टाफ की पूरी जानकारी रखा जाए। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *