बिलासपुर के 9 वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित:अमृत मिशन प्लांट में सुधार कार्य जारी, 5-7 दिन तक केवल सुबह मिलेगा पानी

बिलासपुर के 9 वार्डों में शुक्रवार से केवल सुबह एक समय पानी की आपूर्ति होगी। यह स्थिति 300 करोड़ रुपये की लागत वाली अमृत मिशन योजना में लगातार आ रही तकनीकी खराबी के कारण बनी है। सुधार कार्य में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है। नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि व्यापार विहार पानी टंकी से जिन वार्डों में पानी की आपूर्ति होती है, उनमें तारबाहर, विनोबा नगर, क्रांतिनगर, विद्यानगर, तालापारा, अज्ञेय नगर और हेमूनगर शामिल हैं। इन सभी वार्डों में शुक्रवार से सुबह केवल एक बार पानी मिलेगा। 5-7 दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित अरपा पार चांटीडीह क्षेत्र में बोरिंग पंप और टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। तिवारी ने बताया कि बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के वाल्व चेंबर में सुधार कार्य चल रहा है, जिसमें 5 से 7 दिन लग सकते हैं। इस दौरान पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पाइप कंपनी से जवाब मांगा जाएगा नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने वाल्व चैंबर के कांक्रीटीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन का कार्य पुराना होने के कारण वाल्व चैंबर में आई खराबी और गुणवत्ता की जांच के लिए फाइलें देखनी होंगी। इसके बाद ही इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी से जवाब मांगा जाएगा। अमृत मिशन योजना के नोडल अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने जानकारी दी कि वाल्व चैंबर को एयर टाइट बनाने के लिए आज रात में ही कांक्रीटीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाल्व चैंबर में पहले सीपेज और फिर लीकेज की समस्या के कारण ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जिसके चलते पूरे चैंबर को एयर टाइट किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *