बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:दो महिलाएं और दो पुरुष खुलेआम गांजा बेचते गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें सार्वजनिक स्थानों पर गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई है और सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने गांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इनकी हुई गिरफ्तारी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मिनी बस्ती से केजा बाई (55) के पास से 200 ग्राम गांजा और जाहिरन बी (58) के पास से 220 ग्राम गांजा जब्त किया गया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में राजू दास मानिकपुरी (55) से 570 ग्राम गांजा और यादव नगर, तिफरा निवासी मन्नू यादव (26 ) के पास से 593 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *