बिलासपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:नजूल और निगम की जमीन पर किया कब्जा; जांच के बाद प्रशासन ने की तोड़फोड़

बिलासपुर में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शनिवार को ज्वाली पुल के पास नजूल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमांकन के बाद निगम ने इन अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया था, जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, शहर के बीच बने ज्वाली पुल के पास निगम के साथ ही नजूल की जमीन है। अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद निगम और राजस्व विभाग की टीम बनाई गई, जिन्होंने नए सिरे से जमीन का सीमांकन कराया। इसमें पता चला कि यहां बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृति के कई लोगों द्वारा निर्माण किया गया है। तय सीमा से बाहर बना भवन यह निर्माण उस क्षेत्र में किया गया है, जहां सड़क मार्ग नहीं है और भूमि नगर निगम तथा नजूल की है। जांच में पता चला कि प्रकाश आडवाणी ने नियमों को दरकिनार कर निर्माण कराया है। उनका भवन तय सीमा से बाहर बना है, जिसमें पूर्व दिशा में 1.5 मीटर और उत्तर दिशा में 3 मीटर अतिरिक्त निर्माण किया गया है। इतना ही नहीं, तीसरी मंजिल पर बिना अनुमति के लेंटर डलवाया गया है, जो पूरी तरह से अवैध है। सार्वजनिक संपत्ति पर बनाया भवन जांच में यह भी पता चला है कि निर्माणकर्ता ने भवन का मुख्य प्रवेश द्वार वैकल्पिक मार्ग यानी नाला रोड की ओर कर दिया है। यह रास्ता सार्वजनिक संपत्ति है, जो नगर निगम और नजूल की जमीन में आता है। इस भूमि पर न केवल अवैध सीढ़ियां बनाई गईं, बल्कि ग्रीन नेट लगाकर निर्माण कार्य को छिपाने का प्रयास भी किया गया। इन्होंने किया अवैध कब्जा, निगम का चला बुलडोजर निगम ने जांच के बाद प्रकाश आडवाणी के साथ ही गोपीचंद गंगवानी, मनीष नागवानी, विक्की थदानी, कमल फर्नीचर, विवेक और माधव कश्यप को भी नोटिस जारी किया था। जिसके बाद अब अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *