बिलासपुर में अवैध शराब और महुआ लहान जब्त:सीसीटीवी कैमरे से आबकारी टीम की निगरानी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 5 लोग जेल भेजे गए

बिलासपुर में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने 89 हजार रुपए की अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया। इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े के निर्देश पर यह कार्रवाई वृत सीपत कोटा और तखतपुर बिलासपुर पश्चिम मस्तूरी क्षेत्र में की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के नेतृत्व में विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। आबकारी से बचने के लिए घर पर लगाया सीसीटीवी टीम ने 123 लीटर देसी-विदेशी शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। सीपत के भिल्मी में मुख्य आरोपी गोविंद यादव ने आबकारी टीम से बचने के लिए घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। टीम के पहुंचने पर वह घर में छिप गया। लेकिन इस बार टीम ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और घर से पकड़ लिया। बाकी गिरफ्तार आरोपियों में बिल्लीबंद थाना कोटा का रामझुल धनुहार, मूर्तिपारा का करण मोहले, देवरी थाना सीपत के दिलीप कुमार कुर्रे और सत्यपाल बंजारे शामिल हैं। थाना पचपेड़ी के सोन डेरा से भी अज्ञात आरोपी द्वारा छिपाई गई अवैध शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। पांच स्थानों पर पांच टीमों ने एक साथ मारा छापा आबकारी अधिकारियों ने अवैध शराब जब्त करने के लिए पांच टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की योजना बनाई थी। इसी के मुताबिक तखतपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने,
बिलासपुर पश्चिम में डॉ समीर मिश्रा ,कोटा में उप निरीक्षक नेतराम बंजारे ने, मस्तूरी में उपनिरीक्षक रमेश दुबे और सीपत में उपनिरीक्षक ऐश्वर्या मिंज ने छापामार कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *