बिलासपुर में आबकारी विभाग ने बोदरी और चकरभाठा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब का भंडाफोड़ किया। तालाब और नाले के किनारे जमीन में छिपाकर रखी गई 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलोग्राम महुआ लहान बरामद की गई। इस कार्रवाई में विभाग ने छह प्रकरण दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इधर, महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त की गई कच्ची शराब की कीमत 77,500 रुपए है। महुआ लहान की कीमत 1.96 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई विभाग के अनुसार, कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बोदरी वार्ड नंबर 9 के नागेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, रवि वर्मा और संतु वर्मा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग पहले भी बोदरी के वर्मा मोहल्ले में कार्रवाई कर चुका है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक गैर जमानती धाराओं सहित एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।


