बिलासपुर में कार की छत पर बैठकर बनाया रील्स, VIDEO:हमारा दबदबा है हमारे इलाके….हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता, कार की बोनट पर बैठकर किया स्टंट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी बिलासपुर में कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। सोशल मीडिया पर कार की छत पर स्टंट करने का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे युवक ने डायलॉग के साथ अपलोड किया है। वीडियो में कह रहा है कि हमारा दबदबा है… हमारे इलाका में… हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नए रिवर व्यू रोड की है, जिसमें एक युवक बिना नंबर की कार पर सवार है। पहले उसने कार की छत पर खड़े होकर रील्स बनवाया, जिसके बाद बोनट पर बैठ गया। गुरूवार को युवक के स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। हाईकोर्ट की चेतावनी फिर भी नहीं थम रहा है स्टंटबाजी
बता दें कि युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया में वायरल करने का जूनून बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे पहले रतनपुर रोड में नेशनल हाइवे पर सड़क को रोककर तलवार से केक काटकर बर्थ डे सेलिब्रेट करने, मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिला में दरवाजे से बाहर निकलकर रील्स बनाते और पुराना रिवरव्यू में बाइक से स्टंट करते युवाओं का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद स्टंटबाज युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है, जिसे हाईकोर्ट ने निगरानी में रखा है। वहीं, अब नए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की फजीहत शुरू हो गई है। टीआई बोले- कार और युवक की पतासाजी की जा रही है
सिविल लाइन टीआई एसआर साहू का कहना है कि रिवरव्यू में बिना नम्बर की कार की छत व बोनट पर बैठकर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो में युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार और युवक की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *