बिलासपुर में क्रेन ने मासूम बच्चे को मासूम कुचला, मौत:ड्राइवर ने बिना देखे गाड़ी को पीछे किया, खेलते-खेलते चपेट में आया डेढ़ वर्षीय बालक

बिलासपुर में खेलते-खेलते डेढ़ साल का बालक क्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री है, जहां मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिसर में ही पाइप का काम भी चलता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लेबर संजय कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव अंदर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया। ड्राइवर ने बिना देखे बेक किया, पहिए के नीचे आ गया मासूम इस दौरान वहां काम भी चल रहा था। तभी पर बैठे ड्राइवर उसे पीछे करने लगा। वह पीछे खेल रहे बालक को नहीं देख पाया। बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा, जिससे मासूम बालक पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में बालक का सिर कुचला गया। उसकी हालत देखकर परिजन उसे सिम्स लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री में सुरक्षा पर सवाल इस हादसे के बाद फैक्ट्री के कामगारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है। कहा जा रहा है कि फैक्ट्री में ही मजदूरों के रहने की व्यवस्था की है। लेकिन, हादसा होने की स्थिति में मजदूर और उनके परिवार की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *