बिलासपुर में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी:OLX पर एड देखकर गाड़ी खरीदने दिया झांसा, फिर लेकर हो गया फरार, पुलिस कर रही तलाश

बिलासपुर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बाइक बेचने के लिए विज्ञापन देना युवक को महंगा पड़ गया। उसकी पोस्ट देखकर एक युवक ने उसे खरीदने का झांसा दिया, जिसके बाद टेस्ट ड्राइव करने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस खरीददार बनकर आए युवक की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। महामाया चौक निवासी राहुल मिश्राने बताया कि उसने अपनी बाइक CG 10 BF 5144 को बेचने के लिए OLX पर अपलोड किया था। उसकी इस पोस्ट को देखकर रतन गुप्ता नाम के युवक ने उनसे संपर्क किया। उसने गाड़ी खरीदने का झांसा दिया। जिसके बाद उससे मिलने के लिए 21 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे जगह तय किया। बातचीत के दौरान उसने टेस्ट ड्राइव की बात कही और बाइक लेकर निकल गया, जिसके बाद वो वापस नहीं आया। रैपिडो बाइक से आया था बदमाश रतन नाम के कथित युवक सुनियोजित तरीके से रैपिडो बाइक से आया था, जिसका चालक रौशन नाम का था। फरार युवक का दोनों नंबर बंद पीड़ित युवक राहुल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने दो अलग अलग मोबाइल नंबर से कॉल किया था। गाड़ी लेकर फरार होने के बाद से उसके नंबर पर कॉल कर रहा है। उसका नंबर या तो बंद मिलता है या फिर कॉल जाने पर वो फोन रिसीव नहीं करता। इसके बाद राहुल को गाड़ी चोरी का शक हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की। उसकी शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *