बिलासपुर में डेयरी मिल्क चॉकलेट में मिला कीड़ा:कंपनी की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सैंपल जांच को भेजे जाएंगे, रिपोर्ट आने पर होगा एक्शन

बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मण्डी मानवा निवासी रमेश चन्द ने बाजार से खरीदी गई डेयरी मिल्क चॉकलेट में जिंदा कीड़ा मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह चॉकलेट बच्चों के लिए खरीदी गई थी। रमेश चन्द कौंडल, जो भाखड़ा विस्थापित सभा मण्डी मानवा के अध्यक्ष भी हैं, ने जानकारी दी कि उन्होंने बिलासपुर की एक दुकान से 5 रुपये प्रति पीस वाली डेयरी मिल्क चॉकलेट अपने छोटे बच्चे के लिए खरीदी थी। चॉकलेट के पैकेट पर वैधता मई 2026 तक दर्शाई गई है और कोड संख्या A 50621 अंकित है। चॉकलेट में निकला कीड़ा उन्होंने बताया कि जैसे ही बच्चे को खिलाने के लिए चॉकलेट का कवर खोला गया, उसके अंदर एक जिंदा कीड़ा दिखाई दिया। कीड़े ने चॉकलेट पर अंडे भी छोड़े हुए थे। रमेश चन्द ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह चॉकलेट बच्चे के मुंह में चली जाती तो गंभीर बीमारी या अन्य स्वास्थ्य खतरा हो सकता था। देश-विदेश की नामी कंपनी है रमेश चन्द ने कहा कि डायरी मिल्क कंपनी की चॉकलेट की देश-विदेश में अच्छी पहचान है, लेकिन इस घटना से कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस चॉकलेट में कीड़ा मिला है, उसे साक्ष्य के तौर पर पैकेट में सुरक्षित रख लिया गया है। कोर्ट में केस करने की तैयारी उन्होंने बताया कि इस चॉकलेट का कानूनी रूप से सैंपल करवाया जाएगा और संबंधित विभाग को शिकायत दी जाएगी। इसके साथ ही, कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *