बिलासपुर में ड्राइवर से 1.30 लाख की लूट, VIDEO:हाथ में रखे रुपए से भरा थैला-बैटरी लूटकर भागे, व्यवसायियों के लिए खरीदी करने आया था

बिलासपुर के माल गोदाम में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार लुटेरों ने ड्राइवर के हाथ से रुपयों और बैटरी से भरा थैला लूटकर भाग निकले। थैले में 1 लाख 30 हजार रुपए रखे थे। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइकर्स युवक थैला लूटकर भागते दिख रहे हैं। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। लोरमी निवासी निर्भय कुमार सारथी ड्राइवर है। वह रोज खुद की मालवाहक गाड़ी लेकर बिलासपुर आता है। क्षेत्र के किराना व्यवसायी उसे रुपए देकर अपने दुकान के लिए सामान मंगवाते हैं। 3 जून को निर्भय को लोरमी के राजपूत किराना लोरमी से 82 हजार और उषा किराना दुकान के मालिक ने 48 हजार रुपए देकर बिलासपुर भेजा था। व्यापार विहार से एक के लिए चावल और दूसरे के लिए मनिहारी सामान लेना था। पैदल गाड़ी तरफ जा रहा था ड्राइवर, तभी हुई वारदात एक व्यापारी रिंकू साहू ने उसे बैटरी रिप्लेस करने के लिए दिया था। रुपए और सामान थैले में लेकर वह पैदल अपनी गाड़ी के पास जा रहा था। तभी व्यापार विहार में 2 बाइक सवार 2 युवक आए। इस दौरान युवक बाइक से आगे बढ़ गए। जिसके बाद दोनों युवकों बाइक मोड़कर उसके पास आए और हाथ में रखे थैले को लूटकर तेजी से भाग निकले। घटना के दौरान शिवम राजपूत भी निर्भय के साथ था। दोनों ने पीछा किया लेकिन दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। CCTV वीडियो आया सामने इस घटना के बाद पहले ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आया, जिसके बाद वह पीछे भागने लगा। ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बाइक सवार लुटेरों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हेलमेट पहने युवक बाइक पर सवार होकर युवक के पास आए और आगे बढ़ गए। फिर बाइक मोड़कर आए और उसके हाथ से थैला लूटकर भागते दिख रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर संदेहियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *