बिलासपुर में दैनिक भास्कर और न्यू टाउन का मेगा एक्सपो:रियल-एस्टेट, शिक्षा-बैंकिंग की जानकारी लेने जुटी भीड़, सामाजिक संस्थाओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर में दैनिक भास्कर और न्यू टाउन के संयुक्त तत्वावधान में मेगा एक्सपो का आयोजन किया गया। 3 दिवसीय इस आयोजन में शहर के लोगों को एक छत के नीचे रियल एस्टेट, शिक्षा, बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए गए। CMD कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संस्थानों का सम्मान, आध्यात्मिक मेडिटेशन और म्यूजिकल बैंड से पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल रहा। रविवार (18 जनवरी) को समापन समारोह के मुख्य अतिथि ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे और मार्क हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कमलेश मौर्य रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे, बीएनआई के अध्यक्ष डॉ. किरण पाल सिंह चावला, एसबीआई के रीजनल मैनेजर दीपक शिखर, डीसीटी रियल एस्टेट के डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रयास एकेडमी के डायरेक्टर सचिन यादव, बाइडेंट एकेडमी के डायरेक्टर रत्नेश केसरी एवं एड प्रयास के डायरेक्टर विनोद पांडिय उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा- हर साल होना चाहिए एक्सपो समापन सम्मोह में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के मेगा एक्सपो हर साल होना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को एक ही मंच पर सही जानकारी, मेहतर विकल्प और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें। इससे लोगों को निर्णय लेने में आसानी होती है और शहर के समग्र विकास को भी गति मिलती है। एक्स्पो के तीसरे दिन रविवार को खास ऑफर्स के चलते दोपहर से ही भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के नामी मिल्डर्स और डेवलपर्स के स्टॉलों पर लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी की जानकारी ली और कई लोगों ने ऑन-स्पॉट बुकिंग भी कराई। एक्सपो में मिले ऑफर्स का उठाया लाभ एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने पर लाखों रुपए की छूट, कैश डिस्काउंट, सोने के सिक्के जैसे आकर्षक उपहार और साइट विजिट की विशेष सुविधा दी गई, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इसके अलावा बैंकिंग और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े स्टॉलों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ की। विशेषज्ञों ने लोन, निवेश और करियर से जुड़ी जानकारियां साझा करें। कार्यक्रम के दौरान दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक मनोज ब्यास व उनकी पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे। एक्सपो का सफल संचालन एंकर आरजे विशाल ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं का किया सम्मान शनिवार को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग में अंशिका सत्योंडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षवर्धन तिवारी द्वितीय और आकृति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अदिति गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, श्रुति मिश्रा द्वितीय तथा अगम सिंह ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को रविवार को एक्सपो के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। दिव्या साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, नहीं अपूर्व विश्वास ने गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ किया। इसके अलावा स्मृति मिश्रा, शानवी सिंह सहित अन्य बच्चों ने नृत्य, गायन और गीता के श्लोकों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। एक्सपो में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान एक्सपो के मंच पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग से रूपा सिंह, सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी गोलदार, आंध्रा समाज के अध्यक्ष एन रमन्नामूर्ति, लायन क्लब बिलासपुर के सचिव रमेश आप्रवाल, क्षत्रीय मारवाड़ी सोनी समाज के सजन सोनी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, तेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वी मधुसुदन राव, भूमिहार समाम के प्रभारी अध्यक्ष आर.पी. सिंह व कुर्मी क्षत्रीय समाज के सचिव राजेश कश्यप को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान इस एक्सपो को न्यू टाउन इ न्यू टाउन द्वारा प्रेजेंट किया गया था। इसमें को-स्पांसर के रूप में डीसीटी रियल एस्टेट एंड डेवलपर और आधारशिला बिल्डर्स जुड़े रहे। सपोर्टेड बाय एनटीपीसी, बैंकिंग पार्टनर भारतीय स्टेट बैंक रहा। सहयोगी संस्थानों में डॉ. सीवी रामन यूनिवर्सिटी, ओरा मेकर्स, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, आशियाना, आसमा बिल्डर्स, स्वर्णिमा एला, यूबी वल्र्ड, चितवन फार्म्स, गोल्ड फार्म, कृष्णापुरम, अरपा बिजनेस पार्क, बीनस अपार्टमेंट, सॉलिटेयर, अनिका एम्बेसी, सौराष्ट्र, श्री गणेश ऑर्चिड, आधारशिला विद्या मंदिर, वाइब्रेंट एकेडमी, आचार्य इंस्टीट्यूट, जेडी टोयोटा, ड्रीम होंडा, बालाजी यामाहा, कैनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और ब्रांड्स डैडी शामिल रहे। कार्यक्रम के इवेंट पार्टनर एड प्रयास, गिफ्ट पार्टनर शंकर मोबाइल शॉपी और श्री बुक डिपो रहे। स्क्रीन पार्टनर एमजीआर एडवटाईजर एवं शिवम एड एजेंसी, रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *