बिलासपुर में धीरा सिंधी प्रीमियर लीग:शानदार आतिशबाजी के साथ आसमान में बिखरी सतरंगी छटा, रोमांचक हुआ फाइनल मुकाबला, डिप्टी-सीएम साव, MLA शुक्ला हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता धीरा सिंधी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला रविवार को स्काई किंग्स और लैब स्टार्स के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। जिसे देखने बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। गर्वमेंट स्कूल परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, अशोक विधानी और संत लाल साईं मौजूद रहे, जिससे आयोजन को विशेष गौरव प्राप्त हुआ। शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ समापन सेंट्रल सिंधी युवा विंग की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल आयोजन के दौरान शानदार आतिशबाजी (फायरवर्क) की गई। जिससे आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई और माहौल उत्सव-मय बन गया। आतिशबाजी के साथ ही यह शाम दर्शकों के लिए यादगार बन गई। समाज के बुजुर्ग से लेकर छात्र हुए शामिल युवा विंग के इस आयोजन ने समाज के लोगों को मिलाने का एक माध्यम बना दिया। इस आयोजन में बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में बच्चों के साथ ही बुजुर्गों की टीम ने भी चौके-छक्के लगाए, जिससे समाज के लोगों के लिए यह मैच यादगार हो गया। बुजुर्गों ने कहा कि मानसिक तनाव से मुक्त होने और मनोरंजन के लिए खेल ही एक बढ़िया माध्यम है। इस तरह का आयोजन हर साल होते रहना चाहिए। समाज के लोगों ने आयोजन को सराहा इस पूरे आयोजन का सफल संचालन सेंट्रल सिंधी युवा विंग बिलासपुर द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रॉबिन वधवानी, सचिव जय गुरनानी, कोषाध्यक्ष सुमित सचदेव एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन वधवानी के साथ-साथ संपूर्ण कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं समाज के वरिष्ठजनों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें अध्यक्ष विनोद मेघानी, हरिश भागवानी, डी.डी. आहूजा, किशोर गेमनानी, पी.एन. बजाज, ललित मखीजा, रमेश लालवानी, धनराज आहूजा, दयानंद तीर्थानी, विजय छुगानी, मनोज उभरानी, दिलीप दयालानी, कमल कलवानी, धीरज रोहरा, सुनील लालवानी, अमित नेभानी, अमित जाडवानी, शंकर मंचंदा, अजय भीमनानी, अभिषेक विधानी, दिनेश जोतवानी, सोनी दयालानी, दीपक ग्वालानी, अशोक गेमनानी, अनिल वाधवानी, पिंटू कुकरेजा, विनोद लालचंदानी उपस्थित रहे। वरिष्ठजनों की उपस्थिति से आयोजन को सामाजिक गरिमा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। धीरा सिंधी प्रीमियर लीग 2026 ने न केवल उत्कृष्ट क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया। उक्त जानकारी मीडिया मैनेजर सौरभ चौधरी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *