बिलासपुर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नमो युवा रन का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीएमडी चौक से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में हेमराज गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतीश कुमार दूसरे और जशपाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नीता सलामे प्रथम, सीता कुमारी द्वितीय और सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार राशि दी गई। इनाम में मिले इतने पैसे प्रथम स्थान के लिए 25 हजार रुपए, द्वितीय के लिए 15 हजार रुपए और तृतीय स्थान के लिए 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वालों को 5-5 हजार रुपए मिले। छठे से दसवें स्थान तक 2-2 हजार रुपए दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये संदेश दौड़ सीएमडी चौक से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक होते हुए रिवर व्यू रोड पर समाप्त हुई। मार्ग पर शहरवासियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश दिखाया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देने की प्रेरणा दी।


